मां की पुण्य तिथि पर सदर विधायक ने अपने शरीर के अंगों को किया दान

 व्यस्तता के चलते लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में किया हवन पूजन
प्रभा द्विवेदी की स्मृति में डा0 शिवओम अम्बर के आवास पर हुई कवि गोष्ठी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपनी मां की पुण्यतिथि पर सदर विधायक ने अपने शरीर के अंगों को दान कर अपनी माता-पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उनके इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।
स्व0 प्रभा द्विवेदी पूर्व मंत्री की 21वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विधायक सदर तथा सभापति सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपनी मृत्यु के बाद अपने शरीर के अंगों और ऊतकों (टिसूज) को देश की मातृभूमि की अन्य संतानों के लिए दान कर दिया। सदर विधायक द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी, जिसमें दर्शाया कि किडनी, पेंक्रियाज, लिवर, आंते, हृदय, फेफड़े, अस्थियों, हृदय के वाल्व, त्वचा, आँखों की कोर्निया, अस्थि मज्जा, रक्त धमनियां शामिल है। भारत सरकार द्वारा उनको रविवार के ही दिन ऑर्गन डोनेशन की स्वीकृति व पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिये उनके प्रमाणपत्र पर उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी का मोबाईल दिया गया है। अपनी राजनैतिक व्यस्तता व मुख्यमंत्री की 21 तारीख को लखनऊ में बैठकों में रहने के कारण वे अपनी मां प्रभा द्विवेदी की स्मृति में इस बार हवन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं करवा पाये। इसलिये उन्होंने हवन आर्य समाज मंदिर लखनऊ में किया। जिसमें पारिवारिक जन व शुभचिंतक सम्मिलित हुए और एक कवि गोष्ठी डॉ0 शिव ओम अम्बर के आवास पर प्रभा की स्मृति में हुई। जिसमें उनकी पत्नी सम्मिलित हुई। देश सेवा समर्पण के लिए एक फौजी क्या कुछ कर सकता है, यह मेजर की भावना से दिखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *