80 सूत्रीय प्रस्ताव में सडक़, पुल, पुलिया व रेलवे क्रासिंग आदि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जनपद की जाम की समस्याओं का निराकरण करने के लिए वाईपास व फोरलेन एवं रेलवे क्रासिंग बनाने व चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण मरम्मत व पुलिया निर्माण हेतु 80 योजनाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा। ठंडी सडक़ स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि फर्रुखाबाद वाईपास इटावा-बरेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग व कानपुर रोड फोरलेनीकरण जिला जेल फतेहगढ़ से गुरसाहयगंज तक कुल मार्गों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण 5, रेल उपरिगामी सेतु 4 व नवनिर्माण हेतु मार्गों की संख्या 29 , मरमम्म हेतु मार्गों की संख्या 31 , पुल व पुलिया निर्माण 9 विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा। जिसमें 80 सूत्रीय प्रस्ताव में सरकार द्वारा मंजूर होते ही शहर की दशा व दिशा बदलेगी। जिससे विकास के रास्ते खुलेगें। उन्होंने कहा कि हम विकास हेतु पहले से चिंतित है। सरकार द्वारा मांगी गई कार्य योजनाओं में भेजे गये प्रस्ताव में चाचूपुर से हथियापुर तक मार्ग व गंगा के ऊपर पुल निर्माण, पांचाल घाट से रेलवे स्टेशन तक चौड़ीकरण, कादरीगेट से मसेनी चौराहे तक चौड़ीकरण सडक़, आईटीआई चौराहे से सेन्ट्रल जेल चौराहे तक चौड़ीकरण सडक़, फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग देवरामपुर चौराहे पार करते हुए रेल उपरिगामी सेतु एवं सम्पर्क मार्ग का निर्माण, छोटी जेल से कानपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग व उपरिगामी सेतु एवं निर्माण, अमेठी कोहना से भैरव घाट मंदिर मार्ग निर्माण, फर्रुखाबाद-पुठरी मार्ग गुतासी चौराहे व जसमई मार्ग सहित 80 प्रस्ताव शासन को भेजे है। जिसमें कई सडक़ों का सर्वे भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह जाम से निजात दिलाने के लिए यह कार्य कराये जाने के लिए मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चौक पर वाहन चेकिंग के नाम लोगों को परेशान न किया जाये। साथ ही किसी थाने में फरियादी के साथ लापरवाही न हो और न ही भ्रष्टाचार जैसे की शिकायत आये। जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो। इस तरह की कोई शिकायत आयी तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सदर विधायक ने जाम की समस्या के निराकरण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
