सदर विधायक की पहल, ढिलावल व नगला खैरबंद में मिले ओवरब्रिज

4.67 करोड़ के बजट से लाइन की जायेगी शिफ्ट, जाम से मिलेगी निजात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठंडी सडक़ स्थित देवरामपुर क्रॉसिंग 154 और ढिलावल नगला खैरबन्द रेलवे क्रॉसिंग 9सी जो सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के 08 अक्टूबर 2024 को प्रमुख सचिव लो0नि0वि0 को प्रेषित संलग्न पत्र में अंकित है, उसकी वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक ने शहर के ओवरब्रिज व सडक़ों को लेकर जारी पत्र में बताया कि उ0प्र0 सरकार ही बनायेगी और अपने बजट से 100 करोड़ लम्बाई/कि0मी0, केन्द्र सरकार की धनराशि का अंश नहीं है, इसमें उ0प्र0 सरकार के शासनादेश को जल्द ही कराया जायेगा। विधायक ने इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव लो0नि0वि0 से भी होनी है। पैसा इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हो गया है। जी0ओ0 के होते ही जल्द ही काम शुरु होगा।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे (गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे)जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस वे से कनेक्ट करेगा। जिससे फर्रुखाबाद के विकास की गति पकडऩे वाले जिलों में आ जायेगा। इसके लिये 900 करोड का बजट में प्रावधान करने के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गंगा एक्सप्रेस-वे की घोषणा के बाद यह मांग उठ रही थी। इस सम्बन्ध में स्थानीय विधायक मुख्यमंत्री से मिले थे और आश्वासन मिलने के बाद नवीन बजट में घोषणा हुई। इस संबंध में सदर विधायक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले थे और इटावा-बरेली मार्ग जो पाचालघाट पुल होकर जाता है 730 सी राजमार्ग, उस पर बाईपास के लिये आग्रह किया था। वह भी स्वीकृत हो गया है और इस पर गंगा जी और रामगंगा जी पर पुल भी स्वीकृत हो गया है। फतेहगढ़ जिला जेल चौराहे से गुरसहायगंज तक 24 कि0मी0 के मार्ग के 4 लेनी करण (चौड़ीकरण) का प्रस्ताव विधानसभा में रखा था। उसका भी स्टीमेट इसी महीने जिलाधिकारी द्वारा भेजा जायेगा। फॉरेस्ट विभाग द्वारा सर्वे स्वीकृत हुआ है। साथ ही नगर में कादरीगेट-मसेनी मार्ग का चौड़ीकरण ७ मीटर एवं दोनों तरफ नाली निर्माण व बिजली के खम्बों को शिफ्ट करना कार्य का शिलान्यास हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य तेजी में लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *