स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट से सफाई कर्मी की भैंस मरी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद कस्बे के मोहल्ला तिवारियन निवासी बलवीर अपनी भैंस को घर से लेकर घेर में बंधने जा रहा था। घर से 20 मीटर की दूरी पर भैंस का पैर नाली में घुसने पर भैंस करण्ट की चपेट में आ गई और मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। पशु स्वामी ने चीख पुकार मचाई। घटनास्थल पर पशु स्वामी का पुत्र शिवम, चचेरे भाई धर्मेन्द्र व करु और चाचा वेेदराम ने पहुंचकर भैंस को निकालने का प्रयास किया, तो सभी को करण्ट का झटका लगा। सभी बाल-बाल बच गए। घटना के सम्बन्ध में नगर पंचायत सहित लेखपाल व पशु विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर भैंस का आंकलन किया। पशु विभाग के डॉक्टर ने भैंस का पोस्टमार्टम किया। पशु स्वामी एक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। पशु स्वामी ने मुआवजे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *