थाने में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग

सफाई नायक के साथ मारपीट का मामला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बिरजू वाल्मीकि ने थाना मऊदरवाजा में चोरी की घटना व सफाई नायक के साथ मारपीट किये जाने को लेकर तहरीर दी है। बीती रात चोरों द्वारा नगर पालिका कार्यालय परिसर में कुछ नोग कैप्सूल कमपैक्टर का मोटर खोल रहे थे। सफाई नायक रफीक गैरिज से निकलते देखा तो उन्होंने मोटर खोलने से मना किया और उनके साथ मारपीट की। सफाई कर्मचारी की ओर से मांग की गई है कि जल्द गिरफ्तार किया जाये, नहीं तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। सफाई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में थाना मऊदरवाजा पहुंचकर घेराव किया और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक मोहम्मद रफीक पर जानलेवा हमले के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष सम्बोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि बीती रात सफाई नायक मोहम्मद रफीक फगिंग कराकर गैरिज से मशीनें रखकर घर जा रहे थे। वहां रखे कैप्सूल के कमपैक्टर का मोटर चोरी कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और वह जैसे-तैसे जान बचाकर भाग गये। आरोपियों को २४ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाये। ऐसा न हुआ तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे। नगर पालिका कम्पाउंड में कुछ कबाड़ आदि रहता है, जहां कुछ लोग चोरी करने की नियत से घुस जाते है। इस मौके पर हरिओम वाल्मीकि, नीरज कुमार, राधेश्याम वाल्मीकि, दिलीप एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। सफाई नायक ने बताया कि आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की है। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने थाना मऊदरवाजा में दी गई तहरीर में चोरी करने के दौरान की गई मारपीट करने वालों के नाम कुशल पुत्र शीबू, दीपक पुत्र गुड्डू, राजा पुत्र खुन्नीलाल, सूरज पुत्र सेठी, किशन पुत्र टेनी व पांच नाम दर्ज सहित २५ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *