Headlines

गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद आ रहे संत बब्बा व उनके शिष्य की मार्ग दुर्घटना में मौत

ग्राम गंधियों के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार में मारी थी टक्कर, एक अन्य शिष्य घायल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मध्यप्रदेश के संत अपने दो शिष्यों के साथ गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद कार से आ रहे थे। इटावा बरेली हाइवे पर ग्राम गंधिया के सामने तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे लोडर सडक़ किनारे पलट गया। कार सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने संत बाबा व उनके शिष्य को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जूना अखाड़े से जुड़े व मध्यप्रदेश के दतिया निवासी संत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु अपने दो शिष्यों के साथ बरेली होते हुए पांचाल घाट गंगा दशहरा पर्व पर आ रहे थे। जैसे ही कार थाना राजेपुर के ग्राम गंधिया के निकट पहुंची, तभी विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी और पलट गयी। पिकअप सवार सभी लोग भाग गये। कार में बैठे संत बब्बा व उनके शिष्य गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए लोहिया भिजवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा0 नीरज वर्मा ने संत व उनके एक शिष्य को मृत घोषित कर दिया। एक का उपचार चल रहा है। राजेपुर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शिष्य की शिनाख्त नहीं हुई है। दूसरे के होश में आने पर शिनाख्त हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *