मूलभूत सुविधाओं से महरुम संत पहुंचे सत्यगिरि के अखाड़े में

बोले मेले में बिजली, पानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था ध्वस्त
फर्रुख्राबाद, समृद्धि न्यूज। मेले में मूलभूत सुविधाओं को लेकर साधु संतों ने नाराजगी जतायी। साथ ही अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज के अखाड़े में पहुंचकर अपना दुखड़ा रोया।
जानकारी के अनुसार मेला श्री रामनगरिया में पहली सीढ़ी पर बालक दास बाबा का अखाड़ा है। वहां पर न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी की। जिससे संत काफी नाराज दिखे। संतों ने अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज के अखाड़े में पहुंचकर अपना दुख दर्द बयां किया। संतों ने कहा कि जब साधु संतों को ही मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, तो कल्पवासियों को क्या मिलेंगी। संतों ने कहा कि सफाई का ठेका अनिल फौजी को दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा साफ-सफाई नहीं करवायी जा रही है। जिससे मेले में गंदगी है। जबकि बिजली का ठेका बाबू सिंह के पास है। संतों ने कहा कि प्रशासन सरकारी पैसा खर्च नहीं कर रहा है। मेले में कोई भी व्यवस्था चाक चौबंद नहीं है। सिर्फ खानापूरी कीजा रही है। संतों ने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र ही बिजली, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं करायी गयी, तो संत समाज अनशन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर महाराज मोहन दास, विष्णु दास महाराज, रामदास, नारायण दास, जयरामदास, तुलसीदास, सुखराम दास महंत, सूरदास महंत, रामनाथ महंत, गोविंद दास महंत, किशन दास महंत, वेद प्रकाश महंत, मंगलीपुरी बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *