करणी सेना कार्यालय पर संतो का हुआ सम्मान

21 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे जूना अखाड़ा प्रमुख सत्य गिरी महाराज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
करणी सेना ने इटावा बरेली नेशनल हाईवे के पास स्थित कार्यालय पर संतो का स्वागत किया। फूल माला पहनाकर राम मंदिर आकृति भेंट की। जिला अध्यक्ष ने जूना अखाड़ा प्रमुख सत्य गिरी महाराज को महापुरुषों की मूर्ति के सुंदरीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

दीन दयाल बाग स्थित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला कार्यालय पर रविवार को संतो का सम्मान हुआ। पांचाल घाट मेला श्री राम नगरिया में कल्पवास को आए श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा प्रमुख संत सत्यगिरी महाराज, संत सागर पूरी महाराज, संत कल्याण पूरी महाराज का दोपहर को कार्यालय पर आगमन हुआ। डॉ0 सुशील सिंह ने संतो को शाल, राम नाम पटका पहनाकर कर अभिनंदन किया। संतो को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया साथ ही संतों को कंबल भी भेंट किए गए। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने संत सत्य गिरी महाराज को 21 जनवरी को बद्री विशाल कालेज में होने वाले महाराणा प्रताप व भगवान परशुराम मूर्ति सुंदरीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। जिसे संत प्रमुख ने सहर्ष स्वीकार कर कर लिया। इस दौरान सुमित सिंह, शिवम सिंह, विक्की ठाकुर, अखिलेश सिंह, अर्पण राणा, संजय तोमर, सोनू ठाकुर, मोंटू, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *