कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य की जनसभा नगर के मोहल्ला चिलाँका में सम्पन्न हुई। सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे कांग्रेस पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गठबंधन प्रत्याशी को जितने के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए इस बार चुनाव में भाजपा का सूफड़ा साफ हो जायेगा। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जीतने की अपील की। सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस बार जनता का रुझान कुछ और ही दिख रहा है। अबकी जनता परिवर्तन चाहती है और यह परिवर्तन इस चुनाव में होकर रहेगा, क्योंकि परिवर्तन संसार का नियम है।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, इलियास मंसूरी, अजीत कठेरिया, राम प्रकाश उर्फ कल्लू यादव सहित तमाम गठबन्धन के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
सलमान खुर्शीद ने की इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील
