
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बद्री विशाल महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं नेताजी को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जीवीए अकेडमी एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संस्थापक विपिन अवस्थी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री विशाल महाविद्यालय के प्राचार्य सीडी यादव ने की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पांडे ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी ने बहुत ही संघर्ष भरा जीवन व्यतीत किया एवं उन्होंने अपने को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। हम सबको उनसे सीख लेनी चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। राहुल वर्मा ने नेताजी के द्वारा दिए गए नारे को दोहराते हुए कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ऐसी भावना हम सभी युवा साथियों में होनी चाहिए जिससे कि समाज का कोई भी व्यक्ति खून के अभाव में प्राणों का त्याग न करे व सभी की सहायता हो सके। कार्यक्रम के आयोजक विपिन अवस्थी ने कहा कि हमारे क्रांतिकारियों एवं ऐसे महापुरुषों के कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी शत प्रतिशत होनी चाहिए। जिन्होंने इस देश के लिए स्वयं को न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर कहा गया कि हमें नेताजी के इतिहास को पढऩा चाहिए और उनकी बातों पर चिंतन करना चाहिए। ऐसे महापुरुष धरती पर कभी-कभी जन्म लेते हैं।
इस पुण्यतिथि को मनाने का अर्थ सभी सार्थक होगा, जब हम महापुरुषों की बातों को अपने जीवन में उतारें और उनसे प्रेरणा लें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अश्वनी वर्मा, सत्यम ठाकुर, रिषभ तिवारी, प्रसल तिवारी, आर्यन दीक्षित एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व जीवीए अकेडमी के समस्त छात्र उपस्थित रहे।
