अमिताभ श्रीवास्तव। समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का विषय विश्व ज्ञान दिवस एवं आज के परिपेक्ष में बाबा साहब के शिक्षा,आदर्श की उपयोगिता थी।मुख्य नियंता प्रो अनिल कुमार सिंह द्वारा ज्ञान एवं बाबा साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।विशिष्ट अतिथि उप कुलसचिव अवध विश्वविद्यालय दिनेश कुमार मौर्य द्वारा छात्र एवं छात्राओं को आज के दौर में भारतीय संविधान एवं बाबा साहब के द्वारा सीख लेने की बात कही गई।मुख्य वक्ता माइक्रोबायोलॉजी विभाग अवध विश्वविद्यालय के प्रो शैलेंद्र कुमार द्वारा आज के दौर में बाबा साहब की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।संगोष्ठी के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह द्वारा बाबा साहेब की शिक्षा,आदर्श तथा आज किस प्रकार एनएसएस के छात्र उनकी शिक्षाओं द्वारा समाज में समता मूलक समाज की स्थापना हो सके,पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रीमा सोनकर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अन्य कार्यक्रमाधिकारी डॉ आलोक कुमार सिंह,डॉ बाल गोविंद, डॉ रीता सिंह,डॉ शशी सिंह तथा डॉ आशुतोष त्रिपाठी के साथ साथ महाविद्यालय के प्रो आशुतोष सिंह,प्रो वंदना जायसवाल,प्रो कविता सिंह,डॉ उमाकांत,डॉ अजीत वर्मा,डॉ संतलाल,डॉ वेद प्रकाश बेदी,डॉ संतोष कुमार,डॉ विष्णु कुमार,डॉ नीलम,डॉ उमापति,डॉ संदीप वर्मा,डॉ राजेश कुमार वर्मा व डॉ दिनेश कुमार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं छात्राओं की सहभागिता काफी सराहनीय रही।
