कोतवाली अयोध्या व एंटीथेप्ट सेल के संयुक्त टीम की जांच जारी,कई और भी निशाने पर
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। सिनेट की परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग के इन्ट्रेंस एग्जाम में साल्वरो को बैठाकर छात्रों से लाखों रुपये लेकर एडमिशन कराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया गया है।इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जिले के तेज तर्रार व व्यवहार कुशल प्रभारी निरीक्षकों में शुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से गिरोह के सरगना जनपद बाराबंकी निवासी रितांशु मौर्या का अपराधिक इतिहास भी है।
शुक्रवार को यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नैय्यर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली अयोध्या में सिनेट की परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग के इन्ट्रेंस एग्जाम में साल्वरों को बैठाकर छात्रों से लाखो रुपये लेकर एडमिशन कराने से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत किया गया था।यह अभियोग के पंजीकृत होने के बाद से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली अयोध्या व एंटीथेप्ट सेल की टीम संयुक्त रूप से इसकी गहन जांच में लगी हुई थी।इस संयुक्त टीम को शुक्रवार को गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने की कामयाबी हासिल हुई है।इन तीनों अभियुक्तों में जनपद बाराबंकी निवासी रितांशु मौर्या,जनपद सिद्धार्थनगर निवासी अजय सिंह व जनपद सीतापुर निवासी सचिन राजवंशी हैं जिनमें रितांशु मौर्या इस गिरोह का सरगना है जिसका आपराधिक इतिहास भी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।इसके अलावा इन तीनों अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम की जानकारी हुई है जिनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी मधुबन सिंह,एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर,सीओ सदर/ सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सीओ अयोध्या आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे।
अमिताभ श्रीवास्तव।
