समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी संगठन का हुआ विस्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन का विस्तार कर जिला कमेटी में जिम्मेदारियां सौंपी गयी। राहुल सिसोदिया को जिला मीडिया प्रभारी, जसराम सिंह को जिला सचिव, ऋषभ यादव को जिला सचिव, सलमान अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और जन-जन तक बाबा साहब अंबेडकर के विचार पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने कहा कि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी केवल पद बांटने का संगठन नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, विचार और मेहनत से जुड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि हम निरंतर लोगों को जोडऩे का काम कर रहे हैं और संगठन का विस्तार कर रहे हैं। जो लोग ज़मीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं, वही जिम्मेदारी पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव व जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *