समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है: डा0 नवल किशोर शाक्य

रात्रि प्रवास कार्यक्रम में गांव स्तर के लोग करेंगे प्रतिभाग फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि विधानसभा अमृतपुर में १९ अक्टूबर को बूथ संख्या २४१ हईपुर बेग विकास खण्ड नवाबगंज में बूथ स्तर पर ग्रामीणों को मजबूत करने व समाजवादी विचारधारा से जोडऩे के साथ-साथ आज संविधान को बचाना है। जिसके तहत जन जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी जिम्मेदारी अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को सौंपी गई है। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव व लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए लोगों को जागरुक करेंगे। उन्होंने बताया कि आज बाबा साहब के बनाये हुए संविधान को बचाना है। डा0 राममनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण, मुलायम सिंह यादव ने जाति विशेष से हटकर समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ा है। आज जरुरत है हम सबको एक मंच पर आना होगा। महिलाओं की भागीदारी होगी। देश के प्रत्येक नागरिक की हमें जरुरत है वह संविधान को जाने और समाजवादी विचारधारा से जुड़े। कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व जिला महासचिव इलियास मंसूरी एवं जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं को सौंपी गई है। रात्रि प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल-हक कादरी, विधान सभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव व महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद खां एवं बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, गोपेन्द्र यादव के अलावा वरिष्ठ नेता व फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जिसके लिए प्रचार प्रसार शुरु कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *