जांजपुर बंजारा में समर्थ भारत विकसित संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा, मोहम्मदाबाद में समर्थ भारत-विकसित भारत/2047, समर्थ उत्तर प्रदेश, फर्रुखाबाद के अन्तर्गत संवाद कार्यक्रम में प्रो0 डा0 विनोद तिवारी, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा0 बीके शर्मा व सीडीओ विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी एवं उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, पर्यावरण विद  गुंजा जैन, पशु चिकित्साधिकारी डा0 धीरज कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, मत्स्य निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा0 अभिमन्यु, कृषि वैज्ञानिक डा0 महेन्द्र प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डा0 अरविन्द कुमार एवं कृषि वैज्ञानिक डा0 जगदीश मिश्र, आदि उपस्थिति रहे।
उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने अतिथियों तथा कृषकों को विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी। रबी कार्यक्रम के अन्तर्गज तोरिया एवं राई/सरसों, चना, मटर, मसूर इत्यादित फसलों के नि:शुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन बुकिंग करने हेतु जानकारी दी। (से0नि0)वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 वीके शर्मा ने कृषकों को आलू का स्वयं बीज उत्पादन करने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने उद्यान विभाग में संचालित संरक्षित खेती हेतु पालीहाउस एवं ग्रीनहाउस टिशू कल्चर लैव नर्सरी अपग्रेडेशन आदि पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह ने कहा कि जनपद में रबी फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पर्यावरण विद  गुंजा जैन नेे कृषकों को मृदा परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए, जिससे भूमि की भौतिक एवं रासानिक स्थिति में सुधार होता है तथा आय में बचत होती है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि कृषक क्यूआर कोड के एवं लिखित सुझाव अपने सरकार तक पहुंचा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *