फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सनातन संघर्ष सेवा समिति ने सेन्ट्रल जेल चौराहे पर कश्मीर घाटी पहलगाम की घटना को लेकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा पहलगाम में सैलानियों के ऊपर कायराना हमला करते हुए उनकी हत्या की है। इस घटना के विरोध में सर्व सनातनों में जबरदस्त रोष है। सनातन संघर्ष सेवा समिति ने पाकिस्तान के आतंकियों का पुतला दहन कर उन्हें मिट्टी में मिलाने की मांग की। जिस तरह आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोली बरसाकर हत्या की, उसी तरह उनका भी नाश होना चाहिए और उनके सरपरस्तों को भी दण्ड मिले। पाकिस्तान को ऐसा दण्ड मिले कि वह भविष्य कोई घटना करने से पहले सौ बार सोंचे। उनके साथ भी ऐसा हाल होगा, तभी पर्यटकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी ने मौन रखकर पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संजीव त्रिपाठी, शिवम दुबे, योगेश गुप्ता, अंकित दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, कृष्णा गुप्ता, डा0 आशीष गुप्ता, अंकित, विजय, गुड्डू, नितिन, आरिफ खान, कन्हैया जाटव, मनीष मिश्रा, शशिशंकर, लकी, अनूप गंगवार, राजेश पाठक, आलोक राजपूत, अमित पाल, अजय प्रताप, सुरेश पाल, अवनीश, अंशुल मिश्रा, शिवांशु, आशाराम आदि लोग मौजूद रहे।
सनातन संघर्ष सेवा समिति ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
