देश की आजादी में आर्य समाज का सर्वाधिक योगदान रहा: संदीप आर्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्य समाज कमालगंज द्वारा संचालित एमडीएस लाइब्रेरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजित गोष्ठी में बच्चों ने प्रतिभाग कर राष्ट्ररक्षा पर अपने विचार रखे। संचालक आचार्य संदीप आर्य ने कहा भारत की स्वतंत्रता में लाखों बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसको अक्षुण्ण रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। देश की आजादी में आर्य समाज का सर्वाधिक योगदान था। चाहे वो गरम दल हो या नरम दल दोनों ओर आर्य समाज के सिपाही अपना-अपना योगदान दे रहे थे। अधिकांश क्रांतिकारी नेता स्वामी दयानंद को अपना आदर्श मान आगे बढ़ रहे थे। संचालन घनश्याम यादव ने किया। आचार्य रामप्रकाश, आचार्य आशाराम आर्य, हरी सिंह फौजी, राजीव आर्य, जयपाल आर्य, राहुल राजपूत, प्रमोद राजपूत, सुमित रामजीत आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *