हरदोई, समृद्धि न्यूज। शनिवार की रात्रि संडीला द्वारा मिट्टी खनन माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने रात में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन,4 डांफर,एक स्कॉर्पियो को बरामद कर 2 खनन माफियाओं को रंगे हाथों खनन करते हुए गिरफ्तार कर लिया। रात को संडीला क्षेत्रांतर्गत ग्राम महसोना में अवैध रुप से मिट्टी खनन की सूचना पुलिस को मिली।पुलिस उक्त मामले में उच्चाधिकारी गण को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन पर की गई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया था।पुलिस ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी, एक कार व 4 डम्फर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन में इकबाल पुत्र सूबेदार निवासी हरदासपुर थाना कछौना,जहूर पुत्र हजारी निवासी कोंडरा कहचारी थाना कासिमपुर को गिरफ्तार किया।उक्त कार्यवाही को प्रभारी निरीक्षक संडीला विद्यासागर पाल,उ0नि0ओमकार नाथ सिंह,उ0नि0 रजत त्रिपाठी, उ0नि0 सोरभ मलिक सहित अन्य पुलिस बल ने अंजाम दिया है।
संडीला पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करने में 4 डंफर,एक जेसीबी और एक कार सीज,2 लोग गिरफ्तार
