संजीव कुमार राठौर को मिली सपा में जिला सचिव की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशानुसार सर्वसमाज जोड़ो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सपा के वरिष्ठ नेता यूनुस अंसारी की संस्तुति पर संजीव कुमार राठौर की समाजवादी पार्टी के प्रति लगन निष्ठा और सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला सचिव पद पर मनोनित किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संजीव राठौर को सपा का जिला सचिव बनाए जाने पर सपा को नगर सहित पूरे जिले में अच्छा फायदा मिलेगा। संजीव राठौर को सपा का जिला सचिव बनाने के साथ ही विधानसभा सदर क्षेत्र में बूथ कमेटी गठन का प्रभारी नियुक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने संजीव राठौर को विधानसभा अध्यक्ष सदर के साथ मिलकर बूथ कमेटियों के गठन में सहयोग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, विधान सभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, जिला सचिव राधेश्याम सविता ने नवनियुक्त जिला सचिव को फूल माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवनियुक्त जिला सचिव संजीव राठौर को पार्टी का जिला सचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिलाध्यक्ष व यूनुस अंसारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीलम सिंह चौहान, बेचेलाल यादव, रामू गुप्ता, नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम, शिव शंकर शर्मा, साजिद अली खां आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *