संजीव कुमार सिंह बने राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के नये सूबेदार मेजर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सूूबेदार मेजर संजीव कुमार सिंह 5 राजपूत ने  निवर्तमान सूबेदार मेजर कप्तान सिंह ने चार्ज ग्रहण कर लिया। बताते चलें कि सूूबेदार मेजर संजीव कुमार सिंह जबलपुर के निवासी हैं। उनके परिवार में उनकी माता व पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा प्रियांशु सिंह 5 राजपूत में ही कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा हिमांशु सिंह नोएडा से बी.टेक. कर रहा है। वह तृतीय वर्ष का छात्र है। संजीव कुमार सिंह जून 1996 में भर्ती हुए थे। आज एक समारोह में उन्होंने निवर्तमान सेंटर सूबेदार कप्तान सिंह से चार्ज ग्रहण कर लिया। आज से वह सेंटर के नये सूबेदार होंगे। निवर्तमान सेंटर सूबेदार कप्तान सिंह को सेंटर के अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *