फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व एक अन्य भक्त के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी। जिसमें संजीव मिश्रा बॉबी सहित तीन लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी व उनके भाई के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी सुधीर सारस्वत ने दी तहरीर में दर्शाया कि 17 फरवरी को प्रात: 9:30 से 10 बजे के बीच वह पंडाबाग मन्दिर में दर्शन करने गया था। वहां मन्दिर के गेट पर एक भिखारी बैठा था। मैंने उससे रोड़ के दूसरी तरफ बैठने को कहा। जिस पर बिखारी आते-जाते लोगों से इसकी शिकायत करने लगा। उसी दौरान समय संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी मन्दिर में आये। भिखारी ने पुन: शिकायत की। संजीव मिश्रा आये और मेरे से कहासुनी करने लगे। सुधीर ने जैसे ही इस बात का विरोध किया तो संजीव मिश्रा ने मारपीट कर दी। मारपीट होती देख संजीव मिश्रा के परिवारीजन मानू उर्फ रोहित दुबे व उनके लडक़े तथा कुछ अज्ञात लोग आ गये और गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे मैं घायल हो गया। इस मंदिर आये लोगों ने मुझे बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बॉबी व उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। इससे पहले संजीव मिश्रा ने भी सुधीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
मारपीट के मामले में संजीव मिश्रा बॉबी व उनके भाई पर मुकदमा दर्ज
