धूमधाम से मनाया गया संकटा माता का वार्षिकोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़पुर स्थित संकटा माता का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन पूजन व सुंदर काण्ड पाठ के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। पुजारी प्रमोद मिश्रा ने विधि विधान से हवन पूजन कराकर माता संकटा को भोग लगाया। आये हुए भक्तों ने सुंदर काण्ड पाठ में भाग लिया। महिलायें भी बढ़-चढक़र हवन पूजन में शामिल हुई। जनपद में यह पहला संकटा माता का मंदिर है। कार्यक्रम की व्यवस्था विष्णु ने देखी। मुख्य यजमान सप्पू वर्मा ने पूजन में भाग लिया। इस मौके पर डा0 राहुल तिवारी, अजय पाण्डेय, मीनू वर्मा, मोनू दुबे, सुरजीत, नीरज वर्मा, मुनेन्द्र दीक्षित, अखिल पाण्डेय, निखिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम तक भण्डारा चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *