हवन पूजन के साथ संकटा माता का पांचवें वार्षिकोत्सव पर हुआ भण्डारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़पुर स्थित संकटा माता का 5वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को मुख्य यजमान विजय उर्फ सप्पू वर्मा ने परिवार के साथ पहुंचकर हवन पूजन किया। सुख समृद्धि हेतु कामना की गई और हवन में आहूति डाली गई। पांचवें वार्षिकोत्सव पर संकटा माता को नूतन वस्त्रों से सजाया गया। फल मिष्ठान एवं मेवे का भोग लगाया गया। हवन के बाद सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ। दोपहर से शाम तक भण्डारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में राहगीरों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अजय पाण्डेय, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वार्षिकोत्सव में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *