मेडिकल कालेज में संस्कार पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 2 दिसंबर को संस्कार पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा आयुर्वप्रवेशिका यूजी संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम के सातवें दिवस का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत पीजी छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन पर डॉ0 कविता नेगी द्वारा योग, मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन तकनीकों के माध्यम से हुई। जर्नल क्लब प्रस्तुतियों का संचालन डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 कविता शर्मा एवं डॉ0 रुचि की देखरेख में किया गया। वहीं यूजी कार्यक्रम के अंतर्गत दिन की शुरुआत धन्वंतरि वंदना एवं आजचा सुविचार से हुई। डॉ0 धनराज पटेल ने विद्यार्थियों को प्रथमोपचार प्रशिक्षण के अंतर्गत कट, घाव, मोच, सदमा, रक्तस्राव एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। डॉ0 अरुण कुमार पांडेय ने आयुर्वेद और न्यूरॉन मानसिक विज्ञान तथा ऋतुछार्या एवं दिनचर्या एवं जलवायु अनुकूलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ0 धनराज पटेल ने बुनियादी जीवन समर्थन बीएलएस प्रशिक्षण तथा सीपीआर तकनीक वयस्क, बच्चे, शिशु का अभ्यास कराया गया। डॉ0 दीप्ति त्रिवेदी, डीएचओ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं और उन्होंने एक डॉक्टर के रूप में मेरी यात्रा विषय पर प्रेरणादायक वार्ता दी। जिसमें छात्रों को चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण एवं दृढ़ संकल्प की प्रेरणा मिली। समापन हर्बल गार्डन में आयोजित अर्ध-दिवसीय फील्ड विजिट के साथ हुआ। दोनों कार्यक्रमों ने छात्रों में न केवल चिकित्सा ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का विकास किया, बल्कि आत्मविश्वास, प्रेरणा और समग्र व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *