फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रभारी बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। सभी ने विचार व्यक्त करते हुए उनकी भक्ति की प्रशंसा की और कहा कि संत रविदास महाराज ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा यह सुनकर गंगा जी प्रकट हुई थी और उन्हें आशीर्वाद दिया था। तब से संत रविदास की भक्ति की सभी लोग प्रशंसा करते है। साथ ही सभी ने उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर बंटी यादव, अनुराग यादव, चंद्रेश राजपूत, रमेश चंद कठेरिया, विमल प्रताप चौहान, राजपाल यादव, अजय यादव, बलराम यादव, शिव शंकर शर्मा, आशीष शर्मा, आकाश यादव, विनय यादव, नागेंद्र यादव, अंशुल यादव, अभय यादव, नंदकिशोर वंदे मातरम आदि लोग उपस्थित रहे।
सपाइयों ने मनायी संत रविदास की जयंती
