फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने बुद्ध जयंती को पूरी एशियाई देशों के साथ साथ विश्व का त्योहार बताते हुए समाजवादी पार्टी को भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने वाली पार्टी बताया। कार्यक्रम प्रभारी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रधान ने कहा वर्तमान स्थिति में सरकार बौद्ध स्थलों पर अतिक्रमण कर ध्वस्त कर रही है, चाहे वो बदायूं हो या संकिसा, बौद्ध धर्म को मानने वाले सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ हैं। इस अवसर पर शिव शंकर शर्मा, रवि यादव, विकास कुमार दीपू, आयुष यादव, मोहम्मद अकलीम, भगवान सिंह शाक्य, अशीष शाक्य, संजय कुमार शाक्य, सुखवीर यादव, विशाल शाक्य, आकाश यादव, सलमान अहमद, अजीत शाक्य, सचिन शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
सपाईयों ने पार्टी कार्यालय पर मनायी बुद्ध जयंती
