समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। सतीश शाह भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के जाने-माने एक्टर थे। अशोक पंडित ने कहा, सतीश शाह नहीं रहें, वो मेरे अच्छे मित्र थे। किडनी फेलियर के चलते उनका निधन हो गया है, अचानक उन्हें दर्द होने लगा और उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें दादर शिवाजी पार्क के हिंदुजा अस्पताल के जाया गया, वहीं उनका निधन हो गया। सतीश शाह का यचले जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, उनका शव बांद्रा के उनके कलानगर स्थित घर लाया जाएगा और फिर कल यानी 26 अक्टूबर को अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। टीवी के साथ ही साथ उन्हें फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीता था।
