सरला एविएशन ने भारत में शुरू की Air Taxi की टेस्टिंग

समृद्धि न्यूज। उडऩे वाली कारें अब बहुत जल्द हकीकत बनने जा रही हैं। देश में पहली बार एयर टैक्सी की टेस्टिंग शुरू हो गई है,यह एक छोटा इलेक्ट्रिक विमान होगा, जिसमें लोग एक ही शहर में ट्रैफिक जाम में फंसे बिना छोटी यात्राएं कर पाएंगे।
बेंगलुरु स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में शुरू हुआ यह परीक्षण न केवल कंपनी के लिए बल्कि भारत के निजी एयरोस्पेस सेक्टर के लिए भी एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। 2028 तक लोकल कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लॉन्च करने की योजना के साथ सरला एविएशन अब कॉन्सेप्ट से हकीकत की ओर तेजी से बढ़ रही है। ग्राउंड टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही सरला एविएशन का एयर टैक्सी प्रोग्राम अपने कोर वैलिडेशन फेज में प्रवेश कर गया है। 2023 में शुरू हुई इस कंपनी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट छह सीटों वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी है, इसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और पुणे जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहरों में यात्रा का समय कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। कंपनी चाहती है कि हवाई यात्रा भी आज की कैब बुकिंग ऐप की तरह आसान हो, ताकि आम लोग और बिजनेस यात्री दोनों इसका फायदा उठा सकें। 7.5 मीटर पंखों वाला XYL-YI1 अभी भारत में बनाया गया सबसे बड़ा और सबसे एडवांस प्राइवेट eVTOL यानी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग डेमो विमान है। इस प्रोजेक्ट को करीब 9 महीनों में तैयार किया गया है और खास बात यह है कि इसे दुनिया के ऐसे दूसरे प्रोजेक्ट्स के मुकाबले काफी कम खर्च में पूरा किया गया है। इससे भारतीय इंजीनियरों की तकनीकी क्षमता और तेज़ काम करने की ताकत साफ नजर आती है। इस कामयाबी के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो अगली पीढ़ी की वर्टिकल फ्लाइट तकनीक पर काम कर रहे हैं। ग्राउंड टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही सरला एविएशन का एयर टैक्सी प्रोजेक्ट अब अहम दौर में पहुंच गया है, अब असली विमान पर टेस्ट हो रहा है। सरला एविएशन के को-फाउंडर और चीफ टेक्निकल ऑफिसर राकेश गोंकर के अनुसार यह उपलब्धि दिखाती है कि जब ग्लोबल एक्सपीरिएंस वाले भारतीय इंजीनियर अनुशासनए धैर्य और वल्र्ड-क्लास स्टैंडड्र्स के साथ काम करते हैं तो क्या संभव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *