भारतीय सभ्यता को जोडऩे का काम सरदार पटेल ने किया: डा0 जितेन्द्र यादव

महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में धूमधाम से मनायी गई पटेल जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने अपने निवास बजरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की १४८वीं जयंती धूमधाम से मनायी। बड़ी संख्या में सपाइयों ने पहुंचकर सरदार वल्लभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय सभ्यता को जोडऩे का कार्य किसी ने किया तो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। कई रियासतों को खंडित होने से बचाया और एक भारत को नया भारत बनाया। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने किसान, नौजवान व व्यापारियों को जोड़ा और आरएसएस की घणित विचारधारा को देश में प्रतिबंधित किया और समाजिकता को बरकरार रखा। देश विरोधी, समाज विरोधी संगठनों को दूर रखा। राघवदत्त मिश्रा ने कहा कि लौह पुरुष के नाम से लोग उन्हें जानते है। उन्होंने समाज में आदर्शवादी कार्य किये। आज हम सभी भारत के लोग स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे है और देश को हिटलरशाही ताकतों से बचाया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, युनूस अंसारी व पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिला महासचिव इलिया मंसूरी नेे विचार रखे। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर दीपांशू कटियार, अर्चित मिश्रा, अमन चतुर्वेदी, सत्यम अवस्थी, आदित्य मिश्रा, शिवम शुक्ला, शिवम अवस्थी, आशू अवस्थी, अतुल वर्मा, अरुण गुप्ता, नौशाद, रफी अंसारी, निजाम अंसारी, नसीम अहमद, शादाब अंसारी, रवि कुमार, अनुराग कुमार, मोहम्मद नफीस, खुर्शीद अहमद, विवेक सक्सेना, कुलदीप भारद्वाज, अभिषेक गुप्ता, अमन भारद्वाज, कमल, रजतक्रांतिकारी, अशोक कुमार जाटव, राहुल भाटिया आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *