सरदार पटेल युवा वाहिनी ने नवनिर्वाचित बार एसो0 अध्यक्ष जवाहर सिंह का किया सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरदार पटेल युवा वाहिनी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन बी0आर0यस0 लॉन मसेनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार को सम्मानित किया गया। साथ ही कनिष्ठ सदस्य अधिवक्ता शिवम मोहन कटियार व सदर तहसील अध्यक्ष अतर सिंह कटियार को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। जवाहर सिंह गंगवार ने कहा सभी अधिवक्ता साथियों की समस्याओं को ध्यान में रखा जाएगा। बार एसोसिएशन भय मुक्त, सुद्रण एवं अनुशात्मक निष्पक्ष रूप में कार्य करेगा। अतर सिंह कटियार ने सभी अधिवक्ताओं का सहयोग के साथ सभी कार्य होते है। जितेंद्र रिंकू कटियार, रामेंद्र कटियार एवं अशोक कटियार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष पवन कटियार ने आये हुए लोगों का अभिनंदन व स्वागत किया। इस मौके पर शीला कटियार, संरक्षक हर्षवर्धन कटियार, कुलदीप कटियार, देवकीनंदन कटियार, रामेंद्र कटियार, पूर्व प्रधान अनूप कटियार, संदीप कनौजिया, पूर्व प्रधान संजय कटियार, सुरजीत कटियार, शिवकुमार कटियार, अशोक कटियार, अनुज कटियार, सुशील कटियार, धर्मेंद्र कटियार, पिंकू कटियार, आकाश कटियार, शरद कटियार, अंशुल कटियार, शशांक कटियार, हेमंत कटियार, आशीष, धनंजय कनौजिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *