फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह फायर वर्कर्स डीलर्स एसोसिएशन के मण्डल प्रभारी बनाये गये है। संगठन द्वारा 17 मण्डल प्रभारी मनोनित किये गये है। जनपद के प्र्रमुख पटाखा व्यापारी सरदार तोषित प्रीत सिंह को प्रवक्ता राकेश कटारिया ने पत्र भेजकर जानकारी दी है। सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा मण्डल प्रभारी मनोनित किये गये है। जिसके तहत मण्डल प्रभारी का दायित्व मुझे सौंपा गया है। जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह्न करूंगा और पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का हल कराने का प्रयास करूंगा। इससे पहले भी वह एसोसिएशन में पदाधिकारी रहे है। जनपद में सरदार तोषित प्रीत सिंह का पटाखे का थोक कारोबार है।
सरदार तोषित प्रीत सिंह बने फायर वर्कर्स डीलर्स एसो0 के मण्डल प्रभारी
