फायरवक्र्स डीलर्स वेलफेयर एसो0 के प्रदेश सचिव बने सरदार तोषित प्रीत सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फायरवक्र्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ। संगठन के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का दायित्व सौंपा और व्यापारी हित में कार्य करने एवं उनकी उन्नति के लिए निष्ठा रखते हुए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश कमेटी में तोषित इंटरप्राइजेज के प्रो0 सरदार तोषित प्रीत सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। मैनपुरी निवासी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चांदना ने २६ सदस्यीय कमेटी घोषित की। जिसमें महेश चन्द्र गुप्ता को जनरल सिक्रेटरी के अलावा पांच लोगों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, पांच सचिव, पांच संयुक्त सचिव के अलावा आफिशियल कार्य के लिए एक पदाधिकारी नियुक्त किया। जिसमें फर्रुखाबाद के सरदार तोषित प्रीत सिंह को प्रदेश कमेटी में सचिव बनाया गया है। उनके सचिव बनने पर एसोसिएशन के लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *