फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी से फर्रुखाबाद लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में विधानसभा कायमगंज में दलित समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक के आयोजक सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि भारत के संविधान को और लोकतंत्र को बचाने के लिए 2024 का चुनाव आखिरी मौका है। इसलिए हम सभी दलित समाज के भाइयों की ज्यादा जिम्मेदारी बनती है कि वह एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य के पक्ष में खुलकर मतदान करें और इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में लोकसभा फर्रुखाबाद प्रत्याशी की पत्नी प्रियंका शाक्य एवं पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सोमेंद्र के अलावा दलित समाज के नेतागण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

