फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस ने सट्टा माफिया की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की है। यह कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को तहसीलदार सनी कनौजिया कोतवाली कोतवाली प्रभारी राजीव पाण्डेय व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नखास चौकी इंचार्ज इमरान फरदीन के अलावा भारी पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला खटकपुरा पहुंचे। जहां सट्टा माफिया हसनैन पुत्र जुम्मन द्वारा अपने परिजनों के नाम खरीदी गयी बेनामी सम्पत्ति को डुगडुगी पिटवाकर कुर्क किया।
तहसीलदार ने बताया कि सट्टा माफिया की करीब 2 करोड़ 40 लाख की सम्पत्ति कुर्क की गयी है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी सट्टा माफिया की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है। तहसीलदार ने बताया कि बेनामी सम्पत्तियों के खिलाफ प्रसासन की यह कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के आधार पर की गयी है।
सट्टा माफिया हसनैन की 2 करोड़ 40 लाख की सम्पत्ति कुर्क
