मनरेगा में घोटाला, मृतकों के फर्जी जॉबकार्ड बनाकर धन का किया गया आहरण

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मनरेगा में एक घोटाला सामने आया है। जिसमें मृतकों व डुप्लीकेट जॉबकार्ड के नाम से पैसे की निकासी की गयी है।
विकास खण्ड कायमगंज की ग्राम पंचायत सिनौली में मनरेगा द्वारा ग्राम रोजगार सेवक द्वारा रामवीर के खेत से गंगा जी तक चकरोड का निर्माण कार्य वर्ष 2021-2022 में कराया गया था। जिसमें मृतकों व डुप्लीकेट जाँब कार्ड के माध्यम से धन का आहरण किया गया। जैसे मृतक महेश पुत्र कृपाल जिनकी मृत्यु दिनांक 16.5.2020 को हो चुकी थी और उनके नाम से दिनांक 21.०7.2021 व 25.०7.2021 को पैसा निकाला गया। महेश पुत्र कृपाल की जॉबकार्ड संख्या-यू.पी.-३४,००१,०६९,००१,१९११३ है और मस्टर रोल संख्या-३८६१ व ४१६४ है व उनकी पत्नी राजवती के दो-दो जाँब कार्ड बनवा रखे थे। पैसा निकालने के बाद जाँब कार्ड को डिलीट करवा दिया गया है। राजवती पत्नी महेश की जॉबकार्ड संख्या-यू.पी.-34,001,069,001,19113 व 34,001,069,005,19116 है जो कि रामवीर के खेत से गंगा जी तक चकरोड निर्माण कार्य कर रहे श्रमिक के एक ही काम पर दो जाँब कार्डे में पैसा डाला गया। जिसमें एक जॉबकार्ड सिनौली व दूसरा पुन्थर देहामाफी का है। जिसकी जांच कराकर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड व मास्टर रोल की छायाप्रति संलग्न है। वहीं इस संबंध में जब डीपीआरओ राजेश चौरसिया से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *