मानस विचार समिति के मानस सम्मेलन में आयेंगे देश भर से विद्वान

37वें मानस सम्मेलन का 14 सितम्बर को होगा शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री मानस विचार समिति के तत्वावधान में 37वां मानस सम्मेलन का आयोजन 14 सितंबर से होगा। सम्मेलन को सफल बनाने और व्यवस्था की समीक्षा के लिए तैयारी बैठक महावीर गंज स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुई।
वार्ता में संयोजक मानस मर्मज्ञ डा0 रामबाबू पाठक ने बताया कि तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में सूर्य पूजन का विशेष महत्व होता है और मानस सम्मेलन सूर्य पूजन के साथ शुरू होगा और राम राज्याभिषेक के साथ ही संपन्न होगा। पितरों के तर्पण के लिए रामकथा का विशेष महत्व है। इस कारण से आयोजन को पितृपक्ष में रखा गया है। विगत 37 वर्षों से हम राम कथा के माध्यम से सभी के पितरों के तर्पण की कामना करते हैं, ताकि मानस आचरण का ग्रंथ है राम कथा के माध्यम से समाज को आचरण का संदेश दिया जाता है। मानस से प्रेरणा लेकर उनके पात्रों के आचरण को देखकर हम अपने आचरण निश्चित करें।
उन्होंने बताया कि मानस सम्मेलन में ईश्वर दास ब्रह्मचारी, अरुण गोस्वामी झांसी, कविताकांत बाजपेई उन्नाव, आस्था शर्मा झांसी, नंदकिशोर पाठक तबला वादक के रूप में, पीलाराम शर्मा छत्तीसगढ़, संध्या दीक्षित दतिया, देवी सहाय तिवारी कानपुर, इंदु रामायणी सागर मध्य प्रदेश से विद्वान आएंगे। सम्मेलन 14 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा स्पर्श का निवारण और नारी उत्थान सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर व्यवस्थापक सुजीत पाठक बंटू, सदानंद शुक्ला, सर्वेश अवस्थी, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, आलोक गौड़ मौजूद रहे। सुजीत पाठक बंटू ने बताया कि सभी कार्यक्रम पांडाबाग मंदिर के सभागार में सायं कालीन 5 बजे से रात 9 बजे तक कथा और 14 सितंबर को सूर्य पूजन सुबह 7 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *