समर कैंप में विद्यालय के बच्चों को आत्म विश्वास व जीवन कौशल का शिखाया गया गुर

हलिया (मिर्ज़ापुर) :स्थानीय विकास खंड क़े परिषदीय जूनियर हाई स्कूल एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और जीवन कौशल का कार्यक्रम चलाया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हथेडा में समर कैंप के दौरान शिक्षामित्र कृष्ण कुमार एवं अनुदेशक राम भुवन व प्रधान प्रतिनिधि काशी प्रसाद मिश्रा ने छात्रों को आत्मविश्वास व जीवन कौशल का पाठ पढ़ाया इसी तरह से जूनियर हाई स्कूल हलिया, कोटार, वीरपुर, देवघटा पांडे, आदि विद्यालयों में समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और जीवन कौशल का गुर सिखाया गया । इस मौके पर सूरज मौर्य, छोटेलाल,प्रधान प्रतिनिधि काशी मिश्रा, कार्यक्रम के प्रथम दिन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *