एसबी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी

शिविर लगाकर बच्चों का किया गया परीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसबी पब्लिक स्कूल याकूतगंज में बाल दिवस पर लगाये गये लजीज व्यंजनों के स्टाल, चेयरमैन विवेक यादव की देखरेख में सीनियर कक्षों की छात्राओं ने प्रदर्शनी लगायी और विद्यालय में मेडिकल एण्ड डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया। चेयरमैन विवेक यादव, डा0 गौरव कटियार, स्नेहा यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किये व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विज्ञान की प्रदर्शनी में स्वचालित मॉडल जैसे की हाइड्रोलिक मशीन, विंडमिल, फायर अलार्म, कैटापुल्ट जैसी चीजों को चलाकर दर्शाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का डॉ0 गौरव कटियार ने अपनी टीम के साथ दांतों का परीक्षण किया। मेडिकल चेकअप काउंटर का उद्घाटन छात्र-छात्राओं ने फीता कटवाकर शुभारंभ किया। दांतों के परीक्षण में जिन छात्र-छात्राओं के दांतों में कीड़े अथवा कैविटी की समस्या थी, उनको मुफ्त टूथपेस्ट एवं मेडिकल सलाह देकर रोजाना ब्रश करने को हिदायत दी। रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस एवं येलो हाउस की ओर से विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल्स लगाए गए थे। जिसमें भेलपुरी, पानी बताशे, पिज़्ज़ा, दाल मखनी, चावल कुल्चा, आइसक्रीम, फू्रट चाट जैसे खास व्यंजनों का स्वाद छात्रों एवं उनके परिजनों ने जमकर लुफ्त उठाया। चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा की छात्र ही देश का भविष्य होते हैं और उनके पढ़ाई के साथ-साथ इनको प्रसन्न रखना भी अभिभावक और विद्यालय का दायित्व होता है। जिससे वह प्रसन्न मन के साथ अपनी शिक्षा को ग्रहण कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *