कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता पुत्री गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम किसरोली निवासी दिव्या उम्र 22 वर्षीय पुत्री आलोक कुमार स्कूटी पर अपने पिता को बैठालकर कायमगंज आई थी। वापस घर लौटते समय जैसे ही वह ग्राम बरझाला थाना कायमगंज के निकट पहुँची, तभी अल्टो कार चालक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुॅचे कस्बा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी, कांस्टेबिल सचिन कुमार, का0 पुष्पेन्द्र, का0 अंकित, का0 विनीत कुमार को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुँचकर घायल पिता पुत्री को कायमगंज सीएचसी में लाकर भर्ती करायाष जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो जगह से बुरी तरह पैर फैक्चर होने पर दिव्या को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

