स्काउट गाइड की जनपदीय रैली का हुआ समापन

छात्र-छात्राओं ने टेंट लगाकर बिना बर्तन बनाया भोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट गाइड के अन्तर्गत जनपदीय स्काउट गाइड रैली एवं सर्वोच्चतम कैडेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर सुंदर कार्यक्रमों के साथ स्काउट एवं गाइड के उत्साह एवं स्फूर्ति के नाम रहा। सर्व धर्म प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जिसका संयोजन चमन शुक्ला ने किया। प्रभात फेरी में सभी दलों के स्काउट गाइड की ओर से नारों के साथ प्रतिभाग किया गया। ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ। साहसिक क्रियाओ एवं हर दल के चार-चार प्रतिभागियों ने चलती साइकिल से रुमाल उठाकर अपनी कुशलता का परिचय दिया। पूरे दल के प्रतिभागियों द्वारा मीनारे व आकृतियां बनाकर टीम का परिचय दिया गया। टेंट एवं पुल निर्माण में सभी दलों का उत्साह दिखा। फू्रट प्लाजा, टेंट सजावट, ग्रामीण विकास एवं हस्त निर्मित क्राफ्ट की प्रदर्शनी एवं गेट टावर, झांकी का प्रदर्शन किया गया। दलों के प्रतिभागियों ने भोज पदार्थ बनाकर मुख्य अतिथियों को चखने के लिए प्रस्तुत किये। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी दलों के टेंटों का निरीक्षण किया और सभी दलों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह के शुभारम्भ पर लार्ड बैडेन पॉवेल व लेडी बैडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ हुआ। जिला मुख्यायुक्त दिनेश वर्मा, जिला सचिव महेश चन्द्र राजपूत, रैली संयोजिक इंदू मिश्रा, विनीत चौहान, आशीष कुमार ने माल्यार्पण कर बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। एनएकेपी इंटर कालेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव महेश राजपूत ने आख्या प्रस्तुत की। अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही संयोजकों की भी प्रशंसा की गई। सर्वोच्च कैडेट्स प्रथम कशिश अग्निहोत्री, द्वितीय गौरी गौर, तृतीय स्थान पर भूमि रही। सर्वोच्च स्काउट में प्रथम मोहित कुशवाहा, द्वितीय संदीप, तृतीय प्रियांश कुमार रहे। स्काउट विंग में ए गे्रड प्राप्त आदर्श विद्यालय पितौरा, रस्तोगी इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज रहा। बी गे्रड में महावीर इंटर कालेज, राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज, मोहन लाल शुक्ला आदर्श इंटर कालेज, बाबारामदीन इंटर कालेज, बिलासो देवी इंटर कालेज, रामानंद बालक इंटर कालेज रहा। गाइड टीमों में ए गे्रड एनएकेपी इंटर कालेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कालेज, सिटी गल्र्स इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर रहा। बी गे्रड में राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज, रामानंद बालिका इंटर कालेज, कन्या विद्या पीठ कायमगंज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय कायमगंज, रखा बालिका इंटर कालेज रहा। सी गे्रड में बिलासो देवी इंटर कालेज, केजीवी कस्तूरबा राजेपुर, महावीर इंटर कालेज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय कमालगंज रहा। संचालन भारती मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा का निर्देशन रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, सुमन त्रिपाठी, ऐस्तर रोज दयाल, संदीप चतुर्वेदी, हरिप्रकाश मिश्रा, प्रमोद गंगवार, गजेन्द्र सिंह, गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह, हिमलेश शाक्य, वीना गौतम, ज्योति कुशवाहा, सीमा सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, डा0 यशवंत सिंह, योगेश कुमार, धु्रव मिश्रा, वैभव सोमवंशी, विवाह सिंह, रचना उमराव, रजनी वर्मा, अनिल गंगवार, शैलेन्द्र यादव, पूनम शुक्ला, सतेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, पुष्कर मिश्रा, आदेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *