स्काउट गाइडों ने रेल संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत यात्रियों को किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर नीतू द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इज्जतनगर महादेवी वर्मा ग्रुप फतेहगढ़ द्वारा भिन्न-भिन्न विषय पर नुक्कड़ नाटक द्वारा रेल संरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में प्रत्येक यात्रियों को जागरुक किया गया। जिसमें ज्वलनशील पदार्थ स्टोव, गैस सिलेण्डर, कैरोसिन, पैट्रोल, डीजल, विस्फोटक पदार्थ इत्यादि ट्रेन में न लेकर चलने के लिए जागरुक किया गया।
साथ ही यात्रा के दौरान बीड़ी, सिगरेट न पीने, पायदान, छत तथा कपलिंग पर यात्रा न करने की अपील स्काउट गाइडों द्वारा यात्रियों से की गयी। साथ ही चेन का प्रयोग आपात स्थिति में ही करे अन्यथा की स्थिति में जुर्माना या जेल हो सकती है। दिव्यांगजन कोच में अनाधिकृत रुप से यात्रा न करें। ट्रेक को अनाधिकृत रुप से क्रास न करें तथा जानवर आदि ट्रेक के किनार चरायें।
रेलवे ट्रेक को पार करते समय कानों में ईअरफोन का प्रयोग ना करें। इससे आपकी जान भी जा सकती है। इस मौके पर ग्रुप लीडर किरन कुमार कश्यप, गाइड कैप्टन ज्योति शुक्ला और साथ ही आरपीएफ और स्टेशन कार्यालय अधीक्षक का भी सहयोग रहा । गाइड और रेंजर स्नेहा, प्रियंका, अंजली, काजोल, शिखा, प्रिया, सिव्या, खुशी, मोनिका यादव, शिखा यादव, कल्पना, अंजलि पटेल, वंदना पटेल आदि उपस्थित रहे। बच्चों की मेहनत और साहस को देखकर ग्रुप लीडर द्वारा बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप लीडर द्वारा बच्चों को मेडल से सम्मानित करने पर बच्चे खुशी और उल्लास से खिल उठे और ग्रुप लीडर का धन्यवाद किया। साथ ही गाइड कैप्टन को भी मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान रेल यात्रियों ने भी स्काउट गाइडों की बातों को शांतपूर्वक सुना और उनके द्वारा की गयी अपील का पालन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *