हस्तकला प्रदर्शनी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे स्काउट गाइड

हरदोई, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था जिला सचिव रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड्स की ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड लखनऊ में हो रहा है। रैली में जिले से 92 स्काउट और आठ लीडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। जिले से जंबूरी स्टाफ में जिला कमिश्नर स्काउट शिवाकांत कुशवाहा, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट आकाश कश्यप, जिला संगठन कमिश्नर गाइड श्वेता त्रिवेदी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट प्रेम श्रीवास्तव, ट्रेनिंग काउंसलर खुशनूर बानो, मुख्यालय आयुक्त सैयद रफत अली अपना दायित्व निभा रहे हैं। ट्रेनिंग काउंसलर अभिषेक त्रिपाठी व विपिन त्रिपाठी,शिव ओम, शिवेंद्र वीर विक्रम सिंह, राकेश द्विवेदी, आशिया फातिमा, दुर्गा पांडे, दीपाली मिश्रा आदि प्रतिभागी बच्चों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करा रहे हैं, दीपेंद्र मोहन शुक्ला, नैतिक प्रजापति,आकाश, रिया, शिवा आदि रोवर – रेंजर्स भी जंबूरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिले के बच्चे हस्तकला प्रदर्शनी, रंगोली स्किल ओ रामा, फूड प्लाजा, पीजेंट शो, मार्च पास्ट आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *