दो दावेदारों को मिले 24-24 वोट, आज होगा फैसला
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो दावेदारों के बीच पेंच फंस गया है। अतेंद्र और विनोद गंगवार को 24-24 वोट मिले हैं। जिसका निर्णय आज किया जायेगा।
कायमगंज एसोसिएशन का चुनाव मुंसिफ कोर्ट में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान में 68 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें सचिव पद पर 33 वोट हासिल करने वाले पंकज शुक्ला विजयी हुए। उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह 25 वोट, उप सचिव राजकुमार 34 वोट, कोषाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह 36 वोट, ऑडीटर प्रणवीर मिश्रा ने 34 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई। वहीं अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अतेंद्र पाल सिंह को 24, विनोद गंगवार को 24 तथा शफीक खां ने 20 वोट हासिल किए। जिस कारण अतेंद्र और विनोद के बीच निर्णय न हो सका। एल्डर्स कमेटी ने कहा कि शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लेकर फंसा पेंच
