गणेश पांडाल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को हर तरह से सहयोग करने के दिये निर्देेेेश
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव समिति की शिकायत पर एसडीएम तथा एएसपी ने थाने में बैठक कर गणेश पांडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें दिशा निर्देेश दिये गये।
गणेश महोत्सव एवं वारावफात को लेकर शुक्रवार को कमालगंज थाने में बैठक की गई। जिसमें कमालगंज नगर के व्यापारी एवं गणेश सेवा समिति कमेटी के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा वारावफाद कमेटी मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था कायम रखें एवं सोशल मीडिया पर किसी भी तरीके की कोई अफवाह ना फैलाएं। जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़े। अफवाह फैलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी नागरिक को किसी भी तरीके की समस्या हो तो वह अपनी समस्या बताए, उसका निराकरण किया जाएगा। बैठक समाप्ति के बाद अधिकारियों ने थाना अध्यक्ष के साथ पैदल ही मार्च करते हुए गणेश पंडाल में पहुंचे और वहां पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा थाना अध्यक्ष कमालगंज को हर तरीके से सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।
गणेश महोत्सव की शिकायत पर एसडीएम व एएसपी ने थाने में की बैठक
