नव दुर्गा को देखते हुए एसडीएम व सीओ ने किया फ्लेग मार्च

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने आगामी नवरात्र दुर्गा पूजा व दशहरा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद के साथ पैदल मार्च किया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल मार्च के दौरान पुलिस फोर्स एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के साथ मुख्य मार्ग पर चल रहा था। बालिका व महिला सुरक्षा की दृष्टि से पैदल मार्च के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। आगामी त्योहार में कोई बाधा उत्पन्न न करें जिसके चलते अराजकतत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात करने की बात कहीं गई। नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च करने के दौरान सभी से शांति बनाये रखने की अपील की गई। फ्लेग मार्च के दौरान पुलिस फोर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *