अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गंगापार क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप है। एक दर्जन से ज्यादा गांव में पानी घुस गया है। जानवर आदि को परेशानी हो रही है। लोग पन्नी तानकर सडक़ के किनारे रहने को मजबूर है। कई ग्रामीणों ने गांव में पानी भर जाने के कारण छत पर पन्नी डालकर गुजर कर रहे है। ऐसे में शासन द्वारा बाढ़ पीडि़तों के लिए खाद्य सामिग्री भेजी गई है। विधायक पुत्र संदीप शाक्य व भाजपा मण्डल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी, विवेक सिंह, सुनील राठौर, ज्ञानेन्द्र सिंह, रोहित कुशवाहा आदि ने सरकार द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को ग्रामीणों में बटवाया। एसडीएम अमृतपुर अतुल कुमार व तहसीलदार कर्मवीर ने ३०४ बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित करायी। बाढ़ रहित गांव राजेपुर, आशा की मडैय़ा, उदयपुर आदि क्षेत्र के पीडि़त ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की गई।
बाढ़ पीडि़तों के लिए शासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को एसडीएम ने कराया वितरित
