एडीओ कृषि, नायब तहसीलदार रहे मौजूद
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने गुरुवार को तहसील सभागार में पंचायत सहायक व लेखपालों के साथ फार्म रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण योजना के कार्य को लेकर बैठक की। बैठक में फार्म रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की गई और लेखपालों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने लेखपालों को फार्म रजिस्ट्री के कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने लेखपालों को ग्रामीण क्षेत्रों में फार्म रजिस्ट्री के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य फार्म रजिस्ट्री के कार्यों में सुधार लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लाभों को बढ़ावा देना है। वहीं कुछ लापरवाही करने वाले पंचायत सहायकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्य नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहसील क्षेत्र में 24 हजार फार्म रजिस्ट्री करने को है। 2500 से 3000 हजार का प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन करवाने का लक्ष्य रखा गया है। खराब मौसम के चलते कार्य में उतनी तेजी नहीं आ रही है, जितना तेजी से कार्य होना चाहिए। जल्द ही कार्य पूर्ण हो जायेगा। बैठक में मुख्य रुप से नायब तहसीलदार व एडीओ कृषि आदि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर की बैठक
