एसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

नवाबगंज (सं.)। सोमवार शाम 4 बजे एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में कोई भी चिकित्सक व फार्मासिस्ट न मिलने पर फार्मासिस्ट विजयपाल की जमकर फटकार लगायी। स्टोर रूम में मौजूद फार्मासिस्ट विजयपाल को जमकर हड़काया। एसडीएम द्वारा स्टोर रूम में सर्पदंश वायल का स्टॉक चेक किया गया। जिसमें 164 वायल मौजूद मिलीं। जुलाई माह में मात्र 5 मरीजों को एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया गया। एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया 26 जुलाई से सर्पदंश सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी स्नेक बाइल स्टॉक चेक किया गया। उन्होंने बताया इमरजेंसी रूम की स्थिति ज्यादा खराब थी। कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। सीएचसी को दोबारा चेक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *