अश्लील डांस पर नोट उड़ाते रहे SDM, वीडियो वायरल, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की

समृद्धि न्यूज। देवभोग में ओपेरा आयोजन के नाम पर नंगा नाच देखने वाले एसडीएम तुलसीदास मरकाम के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम को कलेक्ट्रेट अटैच किया गया है और पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ का देवभोग क्षेत्र, जो जगन्नाथ पुरी को भोग भेजने के लिए पवित्र माना जाता है, एक शर्मनाक घटना से सुर्खियों में है। यहां मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव में ओपेरा और मनोरंजन के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां खुलेआम नंगा नाच और अश्लीलता का प्रदर्शन हुआ। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस आयोजन में खुद मैनपुर के एसडीएम डॉ0 तुलसीदास मरकाम और कुछ पुलिसकर्मी भी मौज-मस्ती और पैसे लुटाते हुए नजर आए। मैनपुर विकासखंड के रुमाल गांव में ओपेरा आयोजन के नाम पर और मनोरंजन के नाम पर आयोजन रखा गया था, लेकिन मनोरंजन के बदले अश्लीलता जमकर फैलाई गई। बाकायदा इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम द्वारा अनुमति भी दी गई थी, एवं कार्यक्रम से पहले बार बालाओं द्वारा सोशल मीडिया पर दर्शकों को आमंत्रित किया गया था। इस पूरे आयोजन में जमकर पैसों की झाडिय़ां लगाई गईं। लगातार जिस तरीके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, उसके बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अश्लील हरकत करते हुए पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिख रहे हैं, वहीं दर्शक भी नजर आ रहे हैं। पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थीए मैनपुर के एसडीएमए वे भी बार बालाओं के साथ झूमते हुए, पैसे उड़ाते हुए एवं चांस मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम को कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया है। वहीं जांच टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है, गरियाबंद की एसपी वेदव्रत सिरमौर ने तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *