तीन का मौके पर निस्तारण
किसान यूनियन ने भी अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 74 शिकायती पत्र आये। जिसमें से केवल 3 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिसमें राजस्व विभाग के शिकायतें सर्वाधिक रही। कमालुद्दीनपुर में हो रहे निर्माण को रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी ने भी उप जिलाधिकारी व सीओ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। साथ हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। एसडीएम सदर ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी शिकायत की जांच करायी जायेगी। बांकी शिकायतों को संबंधित विभाग के हवाले किया गया और उन्हें निर्देशित किया गया कि वह समय से शिकायतों का निस्तारण कर मुख्यालय को अवगत कराये। इस मौके पर राजस्व टीम संबंधित थानों की पुलिस एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे। भारतीय कियान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, विजय कटियार सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद किसानों ने बाहर आकर जमकर नारेबाजी की और कहा कि न्याय नहीं मिलेगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
एसडीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्यायें
